Jammu Kashmir Exit Polls 2024: आर्टिकल 370 हटने के बाद कितने प्रतिशत मुस्लिम वोटरों ने BJP को दिया वोट?

Jammu Kashmir Exit Exit Polls 2024 News: जम्मू और कश्मीर में इस बार का विधानसभा चुनाव आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद कराया गया है। इसको लेकर अभी जो एग्जिट पोल के अनुमान जारी हुए हैं, उससे लगता है कि मुस्लिम वोटरों ने बीजेपी से पूरी तरह से मुंह मोड़े रखा है और भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को वोट दिया है।

जम्मू और कश्मीर की 90 सीटों में से कश्मीर रीजन की सभी सीटें मुस्लिम बहुल हैं और जम्मू में अधिकतर सीटें हिंदुओं के प्रभाव वाले हैं। यहां की कुल आबादी में मुसलमान लगभग दो-तिहाई हैं और एक्सिस माय इंडिया पोल के अनुमानों के अनुसार उन्होंने बीजेपी को हराने के लिए पूरी रणनीति के तहत मतदान किया है।

jammu kashmir exit poll

कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट-एग्जिट पोल
इस अनुमान के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में 41% मुस्लिम वोटरों ने नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को वोट दिया है। दूसरे स्थान पर पीडीपी है, जिसे 18% मुस्लिम वोट मिले हैं। अपनी पार्टी को 6% मुस्लिम मतदाताओं का साथ मिला है।

कश्मीर में बीजेपी को कितने मुसलमानों के मिले वोट?
जबकि, सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस को 5% मुस्लिम वोट मिले हैं। वहीं इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को 14% मुस्लिम वोट मिले हैं। इनके अलावा अन्य को 16% वोट मिले हैं।

बीजेपी को मिले कितना प्रतिशत मुस्लिम वोट?

आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद में अप्रत्याशित कमी आई है, पत्थरबाजी खत्म हो गई है। 'नया कश्मीर' के नारे के तहत विकास की अनेकों योजनाएं शुरू हुई हैं। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचा है। लेकिन, इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक मात्र 3% मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है।

बीजेपी को कश्मीर में मिल सकती हैं अधिकतम 34 सीटें- एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 24 से लेकर 34 सीटें मिल सकती हैं।

8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे नतीजे
इसने पीडीपी के खाते में 4 से 6, अवामी इत्तेहाद पार्टी के 3 से 8, पीपुल्स कांफ्रेंस के खाते में 1 से 3 और अन्य को 4 से लेकर 10 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, ये सभी अनुमानों पर आधारित आंकड़े हैं और 8 अक्टूबर की मतगणना की तस्वीर इससे पूरी तरह से अलग भी हो सकती है।

जम्मू और कश्मीर की कुल 90 सीटों में 47 कश्मीर डिविजन में और 43 जम्मू डिविजन में हैं। यहां लोकसभा की 5 सीटें हैं, जिसमें पांच महीने पहले हुए चुनाव में बीजेपी (जम्मू) और नेशनल कांफ्रेंस (कश्मीर) को 2-2 सीटें मिलीं थीं और बारामूला की एक सीट निर्दलीय इंजीनियर राशिद ने नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन को हराकर जीती थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+