Jammu Kashmir Exit Polls 2024: कश्मीर में निर्दलियों ने कर दिया खेला! इंजीनियर राशिद बनेंगे किंग मेकर?
Jammu Kashmir Exit Exit Polls 2024 News: जम्मू और कश्मीर के लिए जो एग्जिट पोल आए हैं, वह काफी बंटे हुए लग रहे हैं। लेकिन, सी-वोटर के अनुमानों में जो जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आंकड़े दिए हैं, उससे लग रहा है कि बारामूला के निर्दलीय सांसद इंजीनियर राशिद के हाथों में सत्ता की चाबी आ सकती है।
इंजीनियर राशिद बनेंगें किंगमेकर?
सी-वोटर के अनुमानों के हिसाब से नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं। मतलब, एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से यह गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटों से पिछड़ भी सकता है।

वहीं इन अनुमानों में अन्य को 6 से लेकर 10 सीटें दी गई हैं, जिसमें राशिद की अवामी इत्तेहाद समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का बड़ा रोल माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि 8 अक्टूबर के दिन मतगणना के बाद इंजीनियर राशिद किंगमेकर की भूमिका में आ जाएं!
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की राह में रोड़ा- एग्जिट पोल
हालांकि, भाजपा के लिए राह एक्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि, पार्टी को 27 से लेकर 32 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। वहीं पीडीपी को भी 6 से लेकर 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
एनसी, कांग्रेस,पीडीपी भी मिलाकर बना सकती है सरकार-एग्जिट पोल
हालांकि, अंतिम दौर के मतदान के बाद जिस तरह से नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती के टोन बदले हैं, उस हिसाब से केंद्र शासित प्रदेश में एनसी, कांग्रेस और पीडीपी भी मिलाकर सरकार बना सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक एग्जिट पोल का अनुमान है।
कश्मीर घाटी में अन्य को 39.3% वोट-एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार 90 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को कुल 38.7%, बीजेपी को 22.9%, पीडीपी को 10.2% और अन्य को 28.2% वोट मिले हैं। लेकिन, सिर्फ कश्मीर डिविजन की 47 सीटों के अनुमानों में अन्य को कुल 39.3% वोट जाते दिख रहे हैं और इसमें जरा सा भी स्विंग अंतिम परिणामों को बहुत ही ज्यादा प्रभावित कर सकता है।
जम्मू डिविजन में भाजपा को बढ़त, कश्मीर में खुल सकता है खाता-एग्जिट पोल
कश्मीर क्षेत्र में बीजेपी को मात्र 3% वोट के साथ 0 से लेकर 1 सीट जाने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन, जम्मू में पार्टी को 41.3% वोटों के साथ ही 27-31 सीटें मिलने की बात कही गई है।
कश्मीर- 47 सीटें
बीजेपी 3.0% वोट 0-1 सीट
एनसी+ 41.1% वोट 29-33 सीटें
पीडीपी 16.6% 6-10 सीटें
अन्य- 39.3% 6-10 सीटें
जम्मू -43 सीटें
बीजेपी 41.3% वोट 27-31 सीटें
एनसी+ 36.4% वोट, 11-15 सीटें
पीडीपी 4.4% वोट, 0-2 सीटें
अन्य- 17.9% वोट, 01 सीट
(स्रोत- सी-वोटर)












Click it and Unblock the Notifications