Jammu Kashmir Exit Poll: किसी भी पार्टी को एग्जिट पोल में नहीं मिली स्पष्ट बहुमत, NC-कांग्रेस आगे
Jammu Kashmir Exit Poll 2024: सर्वें एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर अनुमानित आंकड़े जारी कर दिए है। एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए है, उसमें किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) मिलकर सरकार बना सकते हैं।
दरअसल, जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए होंगी। लेकिन, एग्जिट पोल के जो आंकड़े शनिवार 05 अक्टूबर को सामने आए है उनके मुताबिक, किसी भी पार्टी को जम्मू कश्मीर में स्पष्ट बहुत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सी वोटर, एक्सिस माय इंडिया, रिपब्लिक मैट्रिज और गुलिस्तान न्यूज़ ने जो एग्जिट पोल जारी किए है उसमें कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

जानें किस एग्जिट पोल ने किसे दी कितनी सीटें?
एक्सिस माई इंडिया ने जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को 24 से 34 सीटें दी है। जबकि, कांग्रेस+एनसी को 35 से 45 सीट, पीडीपी को 4 से 6 और अन्य पार्टियों को 8 से 23 सीटें दी है।
सी-वोटर: जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों में से बीजेपी को यहां से 27 से 31 सीटें हासिल हो सकती हैं। जबकि, एनसी+कांग्रेस को 11 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीडीपी को 2 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। कश्मीर घाटी की 47 सीटों में से बीजेपी को 0 से 1, एनसी+कांग्रेस को 29 से 30 सीट, पीडीपी को 6- 10 सीट और अन्य को 6-10 ,सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स पल्स: जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से बीजेपी को 23 से 27 सीटें दी है। जबकि, एनसी+कांग्रेस को 46 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, पीडीपी को 7 से 11 और अन्य को 4 से 6 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा चौथी एजेंसी गुलिस्तान न्यूज ने भाजपा को 29, कांग्रेस-एनसी को 34, पीडीपी को 06 और अन्य को 21 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
बता दें, जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। यहाँ पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साठ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है। वहीं, महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और भाजपा ने अपने दम पर अकेले चुनावी मैदान में ताल ठोकी। हालांकि, इंजीनियर राशिक की आवामी इत्तेहार पार्टी ने इस बार अहम रोल निभा सकती है।
2014 में कैसा रहा था Exit Poll
साल 2014 की बात करें तो जम्मू कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। यह चुनाव 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2014 तक पांच चरणों में आयोजित हुए थे। नतीजों से पहले जो एग्जिट पोल सामने आए थे उनमें किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं सका था। हालांकि, उस वक्त सामने आए एग्जिट पोल्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि पडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती सकती है।
दरअसल, 87 सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, जिसके बाद ऐसा दावा किया गया था। वहीं, भाजपा को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर बताया गया था। वहीं, एग्जिट पोल्स में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को बड़ी हार का सामना करते हुए दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications