Jammu Kashmir Exit Poll 2024: जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही सरकार? एक्सिस माई इंडिया ने किया खुलासा

Jammu Kashmir Exit Polls 2024 News: जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग हो चुकी है। अब लोगों को चुनाव नतीजों का खासा इंतजार है। 08 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे सभी के सामने आ जाएंगे। हालांकि, चुनावी नतीजों के ऐलान से ठीक पहले Exit Poll के अनुमान सामने आ गए हैं।

एक्सिस माई इंडिया ने जम्मू कश्मीर के मतदाताओं का मूड जाना और जनता के मूड को 'द रेड माइक' यूट्यूब चैनल के साथ मिलकर जारी किया है। जनता का मूड बताने से पहले आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 सालों के बाद विधानसभा चुनावों हुए हैं। ऐसे में पूरे देश की नजर जम्मू कश्मीर के नतीजों पर अटकी हुई है। चलिए जानते है क्या कहते हैं इस बारे के Exit Poll...

axis my india exit poll jammu and kashmir

एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर सर्वें किया गया है। उनके मुताबिक, मार्जिन ऑफ एरर +/-3 प्रतिशत है। यह जो सर्वें एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया है, यह सर्वें 11,818 लोगों का रुझान है।

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि 43 फीसदी आदमियों ने बीजेपी, 33 फीसली कांग्रेस और 24 फीसदी अन्य पार्टियों को वोट दी है। वहीं, 45 फीसदी महिलाओं ने भाजपा, 35 फीसदी ने कांग्रेस+एनसी और 30 फीसदी अन्य पार्टियों को वोट दी है।

एक्सिस माई इंडिया ने बताया जनता का मूड
एक्सिस माई इंडिया ने जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को 24 से 34 सीटें दी है। जबकि, कांग्रेस+एनसी को 35 से 45 सीट, पीडीपी को 4 से 6 और अन्य पार्टियों को 8 से 23 सीटें दी है।

किस एग्जिट पोल ने दी कितनी सीटें
सी-वोटर: जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों में से बीजेपी को यहां से 27 से 31 सीटें हासिल हो सकती हैं। जबकि, एनसी+कांग्रेस को 11 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीडीपी को 2 और अन्य को एक सीट मिल सकती है।

कश्मीर घाटी की 47 सीटों में से बीजेपी को 0 से 1, एनसी+कांग्रेस को 29 से 30 सीट, पीडीपी को 6- 10 सीट और अन्य को 6-10 ,सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपल्स पल्स: जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से बीजेपी को 23 से 27 सीटें दी है। जबकि, एनसी+कांग्रेस को 46 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, पीडीपी को 7 से 11 और अन्य को 4 से 6 सीटें मिल सकती है।

तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
बता दें, जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। यहाँ पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साठ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है। वहीं, महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और भाजपा ने अपने दम पर अकेले चुनावी मैदान में ताल ठोकी। हालांकि, इंजीनियर राशिक की आवामी इत्तेहार पार्टी ने इस बार अहम रोल निभा सकती है।

2014 में कैसा रहा था Exit Poll
साल 2014 में जम्मू कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। यह चुनाव 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2014 तक पांच चरणों में आयोजित हुए थे। नतीजों से पहले जो एग्जिट पोल सामने आए थे उनमें किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं सका था। हालांकि, उस वक्त सामने आए एग्जिट पोल्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि पडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती सकती है।

दरअसल, 87 सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, जिसके बाद ऐसा दावा किया गया था। वहीं, भाजपा को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर बताया गया था। वहीं, एग्जिट पोल्स में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को बड़ी हार का सामना करते हुए दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+