जम्मू कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाकर्मियों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू कश्मीर के बडगाम में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षाकर्मी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Budgam Encounter: जम्मू कश्मीर के आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह एनकाउंटर बडगांव में चल रहा है। पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में गोलीबारी की आवाज के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों को ढेर कर दिया है।
दरअसल बडगाम में एक संदिग्ध गाड़ी को जब सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी ने रोकने की कोशिश की तो आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान दो आतंकियों की मौत हो गई है। मौके से सुरक्षाकर्मियों ने गोला-बारूद बरामद किया है। जो दो आतंकी मारे गए हैं उनकी पहचान अरबाज मीर और शाहिद शेख के तौर पर हुई है। दोनों पुलवामा के लश्कर आउटफिट से लिंक है। दोनों आतंकी इससे पहले एनकाउंटर की जगह से भागने में सफल हुए थे।
बता दें कि दो दिन पहले भी सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। लेकिन ये आतंकी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गए थे। बडगाम के रेडबुग मागाम इलाके में सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। तलाश अभियान के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षाबल के जवानों ने घेर लिया था और आतंकियों को सरेंडकरने के लिए कहा था। लेकिन लगातार आतंकी फायरिंग कर रहे थे। बीच में इन लोगों ने फायरिंग रोक दी, जिसके बाद ये आतंकी मौके से भागने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications