J&K Encounter: हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन शुरू
Jammu kashmir Handwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सोमवार 17 मार्च की सुबह शुरू हुई। पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनको इस इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी।
सुरक्षा बलों ने क्रुम्भूरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 2-3 आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने भी एक्स पर इस मुठभेड़ की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने कहा है कि उन्होंने हंदवाड़ा के जाकलदारा के क्रुम्भूरा गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस के बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा, "सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं, हमारे सुरक्षा बल बचे हुए आतंकवादियों को दफनाने के बाद ही सांस लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications