Jammu Kashmir: कांग्रेस- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

Jammu Kashmir elections 2024: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। गठबंधन के तहत दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पर सहमति भी बन गई है। इसकी घोषणा सोमवार शाम को कर दी गई है।

Congress-National Conference seat sharing

सीटों का बंटवारा
दोनों पार्टियां 85 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगी। इसके तहत फारूख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस सीटें के मामले में दूसरे नंबर है। वहीं सीपीआई (एम) और पैंथर्स के खाते में एक-एक सीट देने पर सहमति बनी है।

कुल 90 विधानसभा सीटें: किसे कितनी मिलीं
नेशनल कॉन्फ्रेंस-51
कांग्रेस - 32
सीपीआई (एम)- 1 सीट
पैंथर्स पार्टी - 1

देश को सांप्रदायिकता से बचाने के लिए बना गठबंधन: फारूख अब्दुल्ला

सीट शेयरिंग की जानकारी साझा करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच बहुत अच्छे सौहार्दपूर्ण माहौल में समन्वय स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि हमने यह अभियान शुरू किया कि हम दोनों मिलकर उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो यहां लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे देश और भारत का गठबंधन इसलिए बनाया गया ताकि हम उन ताकतों से लड़ें जो देश को सांप्रदायिक बनाना, विभाजित करना और तोड़ना चाहते हैं। आज हमने बातचीत पूरी कर ली है।"

वहीं सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने के तुरंत बाद नेशनल कांफ्रेंस (NC) ने 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किसे-कहां से दिया टिकट, लिस्ट

  • सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हुसैन मसूदी- पंपोर
  • मोहम्मद खलील बंद- पुलवामा
  • जीएच. मोहि-उद-दीन मीर- राजपोरा
  • शौकत हुसैन गनी- ज़ैनपोरा
  • शेख मोहम्मद रफी- शोपियां
  • सकीना इट्टू- डीएच पोरा
  • पीरजादा फिरोज अहमद- देवसर
  • चौधरी जफर अहमद- लार्नो
  • अब्दुल मजीद लार्मी- अनंतनाग पश्चिम
  • डीआर बशीर अहमद वीरी - बीजबेहरा
  • रियाज अहमद खान- अनंतनाग पूर्व
  • अल्ताफ अहमद कालू- पहलगाम
  • महबूब इकबाल- भद्रवाह
  • खालिद नजीब सोहरवर्दी- डोडा

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण में शामिल 24 सीटों के लिए नामांकन जमा कराने की समय सीमा मंगलवार 27 अगस्त को समाप्त हो रही है। पहले चरण की 24 में से 16 सीटें दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में हैं। चारों जिलों में जमाते इस्लामी का प्रभाव उत्तरी और सेंट्रल कश्मीर की तुलना में ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+