Jammu Kashmir: शाह का कांग्रेस- JKNF पर निशाना, घोषणा पत्र जारी कर बोले- धारा 370 कभी नहीं होगी वापस

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि धारा 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद यहां (जम्मू कश्मीर) विकास तेजी से हुआ है। शाह ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में तेजी से शांति व्यवस्था मजबूत हो रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा नेता अमित शाह ने मंच से कहा कि कभी जम्मू कश्मीर में 370 कई मुद्दों पर विकास में बाधा बनती थी। उन्होंने कहा, 'एक जमाने में धारा 370 की परछाई में अलगाववाद, हुर्रियत जैसे संगठन और उनके लिए नतमस्तक होती सरकारें रही हैं...सभी जानते हैं कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर बहुत महत्वपूर्ण रहा है।"

Amit Shah in Jammu Kashmir

शाह ने मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा, " धारा 370 इतिहास बन गई है। हम इसे कभी दोबरा आने नहीं देंगे...इस भूभाग को भारत के साथ जोड़े रखने के लिए हमने बहुत प्रयास किए हैं। हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था और रहेगा। कई साल हो गए...2014 तक यहां अलगाववाद, आतंकवाद की परछाई रही। कई फैक्टर जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे। 2014 से 2024 की अवधि शांति और विकास, सुशासन के 10 साल रहे हैं। टूरिज्म समृद्ध हुआ है।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने संकल्प पत्र जारी करने के साथ ही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 10 सालों में जम्मू कश्मीर के अंदर पर्यटन बढ़ा है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को कभी इस बात भी चर्चा करना चाहिए कि क्या वे नेशनल कांफ्रेंस के उस एजेंडे के साथ जिमसें दो ध्वज की बात कही गई है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस को ये भी बताना चाहिए कि क्या वह धारा 370 पर क्या नेशनल कांफ्रेंस के स्टैंड का समर्थन करती है। अमित शाह ने जेकेएनएफ के साथ गठबंधन के एजेंडे पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि ये गठजोड़ आतंकवाद को फिर से बढावा देने वाला है।

बीजेपी के मेनिफेस्टो में बड़े वादे

  • जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो रेल सुविधाएं शुरू होंगी।
  • जम्मू-कश्मीर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा अब 20% आरक्षण।
  • किसानों का सत्कार, मिलेगा बिजली दरों में 50% कटौती का उपहार।
  • हर ग्रामीण सड़क होगी पक्की। "हर टनल तेज पहल" के माध्यम से 10,000 किमी पक्की ग्रामीण सड़क निर्माण किया जाएगा।
  • समावेशी विकास के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जनगणना की होगी शुरुआत।
  • ऋषि कश्यप तीर्थ पुनरुद्धार अभियान से 100 हिन्दू मंदिरों का होगा पुनर्निर्माण।
  • पंडित प्रेमनाथ डोगरा रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को मिलेंगे 5 लाख नौकरियां। इसके अलावा JKPSC और UPSC उम्मीदवारों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। 2 वर्षों में मिलेंगे 10,000 की कोचिंग फीस और परीक्षा केंद्र तक यातायात लागत।
  • वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन को ₹1,000 से ₹3,000 कर दिया जाएगा।
  • विवाहित महिलाओं को 'मां सम्मान योजना' के अंतर्गत सालाना ₹18,000 प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मिलेगा हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर।
  • आयुष्मान भारत के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य के लिए ₹5 लाख के साथ अतिरिक्त ₹2 लाख का कवरेज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+