जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, 40 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग, बढ़ी सुरक्षा
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर के 7 जिलों की कुल 40 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1 अक्तूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण के तहत होने वाले इस मतदान के लिए रविवार (29 सितंबर) को चुनाव प्रचार थम गया। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जा रही हैं। इस चरण के तहत कई कुछ ऐसे भी निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां हाल में कुछ छिटपुट आतंकी हमले भी सामने आए। ऐसे में इन क्षेत्रों में पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।
जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दो चरणों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की वोटिंग के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण के तहत कुल 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। करीब 39.18 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जम्मू संभाग की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान
1 अक्टूबर को 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाला जाएगा। इसमें सबसे अधिक जम्मू संभाग में आने वाली सीटें हैं, जिनकी संख्या 24 है। इनमें उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेन्नी, रामनगर (एससी), बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ (एससी), हीरानगर, रामगढ़ (एससी), सांबा, विजयपुर, बिश्नाह (एससी), सुचेतगढ़ (एससी) शामिल हैं।
इसके अलाव इस चरण में आर.एस. पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, अखनूर (एससी), छंब, करनाह, त्रेघम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज (एसटी) विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications