Doda Car Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, 4 घायल
Doda Car Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कार दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों का डोडा जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज या जा रहा है। हादसे की जानकारी देते हुए डा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा की शनिवार देर रात करीब 8 से 8:30 बजे की बीच थाथरी फाग्सू रोड पर जा रही एक कार खाई में फिसलकर गिर गई। हादसे के वक्त कार में 10 लोग सवार थे। 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि बाकी चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को सूचना गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने रेस्क्यू शुरू कराया। सुरक्षा बलों की मदद से दुर्घटना में घायल लोगों को बाहर निकालकर जीएमसी भेजा गया। लेकिन तब तक 6 लोगों को मौत हो चुकी थी। एक अन्य घायल की मौत इलाज के दौरान हुई, जबकि पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी देते हुए एसएचओ ठाठरी सुरेश चौहान ने बताया कि घटना के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू कर हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में फागसू के मोहम्मद आमिर व उसकी पत्नी साइमा घायल हो गई जबकि दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। एक अन्य मृतक मोहम्मद रफी शिक्षक बताया जा रहा है।
एलजी ने व्यक्त किया शोक
डोडा में हादसे को लेकर एलजी वीके सक्सेना ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पीड़ा देने वाली है।घायलों के शीध्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना, शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे में सभी प्रभावित परिवारों, घायलों को उचित इलाज सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
घायलों को नाम
कुल चार घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनका नाम मोहम्मद आमिर (फागसू) व उसकी पत्नी साइमा , ड्राइवर सूफियान शेख (बहनदोगा) , सद्दाम हुसैन की बेटी सफा नूर (5) है।
मृतकों को नाम
हादसे में मुख्तयार अहमद निवासी बंदोगा, मोहम्मद आमिर की बेटी इल्हाम (4) व नूरैन (10) , रियाज अहमद निवासी फागसू, इरीना बेगम निवासी घूंटी, मोहम्मद रफी निवासी फागसू की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications