हेमंत कुमार लोहिया को दी गई अंतिम विदाई, बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोने लगीं उनकी मां
श्रीनगर, अक्टूबर 05। जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। सोमवार को उनके दोस्त के आवास पर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे अभी उनके नौकर यासिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यासिर ने ही हेमंत कुमार लोहिया की हत्या की थी। इस बीच बुधवार को जम्मू में हेमंत लोहिया को अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में दोस्त और रिश्तेदारों के अलावा कई आम लोग भी शामिल हुए।

अपने आंसू नहीं रोक पाईं हेमंत लोहिया की मां
एचके लोहिया को अंतिम विदाई देते वक्त उनकी माता जी परमेश्वरी लोहिया अपने आंसूओं को नहीं रोक पाईं और मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा बेटा आज चला गया है, उसने किसी का क्या बिगाड़ा था? मेरे बेटे ने कभी सरकार का पैसा हीं खाया, कभी सरकारी गाड़ी नहीं रखनी, हमने कितना कहा कि बेटा सरकारी गाड़ी साथ रखा कर, लेकिन उसने हमेशा मना कर दिया।
आतंकी संगठन ने ली है हत्या की जिम्मेदारी
आपको बता दें कि हेमंत कुमार लोहिया की कथित तौर पर उनके नौकर ने ही हत्या कर दी थी, जो सालों से उनके घर में काम कर रहा था और दावा यह भी किया जा रहा है कि उसके तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे, लेकिन पुलिस अभी इस घटना को आतंकी घटना कहने से इनकार कर रही है। एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी पीएएफएफ नाम के आतंकी संगठन ने ली है, लेकिन पुलिस को नौकर पर ही हत्या का शक है।












Click it and Unblock the Notifications