Jammu Kashmir Chunav: महबूबा से फिर हाथ मिला सकते हैं अब्दुल्ला, अभी से क्यों देने लगे संकेत?
Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव के तीसरे चरण के पहले से ही नेशनल कांफ्रेंस सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला के सुर बदलने शुरू हो गए हैं। चाहे त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में पीडीपी के साथ फिर से हाथ मिलाने का मसला हो या फिर इंजीनियर राशिद से समर्थन मांगना, उनकी आवाज नरम पड़ने लगी है। यही नहीं, चुनावी घोषणापत्र में आर्टिकल 370 की वापसी के वादे से भी वे पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं।
नेशनल कांफ्रेंस नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को तीसरे दौर का मतदान शुरू होने से ठीक पहले एक इंटरव्यू दिया, जिससे ऐसा लगने लगा है कि कहीं न कहीं, उनकी पार्टी को भी लगता है कि कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और उन्हें सरकार बनाने के लिए पीडीपी या निर्दलियों से समर्थन लेनी पड़ सकती है।

'हम सबकुछ के लिए तैयार हैं, बीजेपी के अलावा'
हालांकि, फारूक अब्दुल्ला फिलहाल इस स्टैंड पर पूरी तरह अड़े हुए हैं कि कुछ भी हो जाए, वे बीजेपी के साथ फिर से तालमेल नहीं करेंगे। लेकिन, अन्य सभी अहम मसलों पर उनके तेवर ढीले पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा है, 'हम सबकुछ के लिए तैयार हैं, बीजेपी के अलावा।'
अब्दुल्ला ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाओं पर पूछे जाने पर कहा है कि ऐसा होने पर आपस में बैठकर तय करेंगे कि क्या करना है। लेकिन, जब उनसे जोर देकर पूछा गया कि त्रिशंकु विधानसभा का मतलब होगा कि आपको निर्दलियों या पीडीपी को साथ लेना होगा।
इसपर वे बोले, 'अटकलें लगाना आसान है, लेकिन नहीं पता कि त्रिशंकु विधानसभा होगी। लेकिन, किसी भी कीमत पर हम बीजेपी के साथ नहीं जा रहे हैं।' 'यह पूरी तरह से स्पष्ट है।'
पीडीपी, निर्दलियों से समर्थन लेने को तैयार
फिर उनसे सीधा पूछ लिया गया कि क्या आप पीडीपी से समर्थन ले सकते हैं? इसपर उन्होंने कहा, 'कौन जानता है। देखिए क्या होता है। राजनीति में किसी चीज से इनकार नहीं किया जा सकता, सिर्फ ये कि हम बीजेपी के साथ नहीं जाने वाले हैं।'
इसपर उनसे पूछा गया, तो आप पीडीपी के साथ जाने के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा, 'हम सबचीज के लिए तैयार हैं, बीजेपी को छोड़कर।' यानी आप निर्दलीयों का समर्थन लेने के लिए भी तैयार हैं? इसपर वे बोले, 'कोई परवाह नहीं। अगर उनके मूल्य हमारी ही तरह हैं, तो मुझे निश्चित तौर पर लगता है कि कांग्रेस और हम उनके आने से मना नहीं करेंगे। हम एक मजबूत और समावेशी सरकार चाहते हैं।'
जबकि, इसी इंटरव्यू की शुरुआत में उन्होंने एक तरह से सभी निर्दलियों को बीजेपी की अलग-अलग टीमें बताया है। जबकि, वे जानते हैं ज्यादातर निर्दलीय जिनके जीतने की संभावना है, वे बारामूला के निर्दलीय सांसद इंजीनियर राशिद की पार्टी के समर्थन वाले प्रत्याशी बताए जा रहे हैं। जबकि, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी राशिद को लगातार बीजेपी के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगा रही है।
अगर इंजीनियर राशिद शर्त बदलें तो उनका भी साथ लेने को तैयार?
इसके बाद उनसे यह भी स्पष्टता के साथ पूछा गया कि अगर वे मानते हैं कि इंजीनियर राशिद का भाजपा के साथ तालमेल है तो इसका मतलब, वे सरकार बनाने के लिए उनके ग्रुप का समर्थन नहीं लेंगे? इसपर उन्होंने जो कुछ कहा, वह काफी गौर करने वाली बात है।
फारूक अब्दुल्ला का कहना है, 'देखिए वो कंडीशन (राशिद ने कहा है कि अगर राहुल गांधी वादा करें कि 50 साल बाद भी कांग्रेस आर्टिकल 370 बहाली का बिल लाएगी तो वे इंडिया ब्लॉक ज्वाइन कर लेंगे) लगा रहे हैं। मकसद, दिल्ली में (इंडिया)गठबंधन को कमजोर करना है। कांग्रेस के लिए यह कहना आसान नहीं है कि हम (अनुच्छेद) 370 का समर्थन करेंगे, हम यह समझते हैं.....'
आर्टिकल 370 की बहाली के वादे से भी पीछे हटने लगे अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस नेता ने अब ये भी कहना शुरू कर दिया है कि आर्टिकल 370 की बहाली के लिए वह आगे भी कानूनी रास्ता ही अख्तियार करेंगे।
इसपर उनसे सवाल हुआ कि 'लेकिन, आपने तो वादा किया है कि आर्टिकल 370 बहाल करेंगे।' इनपर उन्होंने जवाब दिया, 'हम नाव को डगमगाना नहीं चाहते.... हमें आगे बढ़ना है, हमें लोगों की प्रगति में सहायता करनी है, उन्हें रोजगार दिलवाना है, बाहरी लोगों को दिए गए ठेके हटाने हैं, लोगों को उनकी जमीन वापस करवानी है।'
उनसे पूछा गया कि वह कहना क्या चाहते हैं, इसपर उनकी दलील थी, 'हमें पहले वो क्यों नहीं करना चाहिए जो हम कर सकते हैं? हम आर्टिकल-370 के लिए लड़ेंगे, (इसपर) कोई सवाल नहीं है। उन्हें इसे हटाने में 75 साल लगे..... सबसे पहले और सबसे अहम राज्य का सम्मान बहाल करना है।'
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications