Jammu Kashmir Chunav Result 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के परिणाम कब, कहां और कैसे देखें? जानिए हर जानकारी?

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम 08 अक्टूबर 2024 को जारी होगा। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए मतगणना 08 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू करेगा। केंद्र शासित प्रदेश में 2014 के बाद ये पहला चुनाव था।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का लाइव कवरेज आप वनइंडिया की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। आप हमारे लाइव ब्लॉग में हॉट सीट और चर्चित उम्मीदवारों की सीटों का भी हाल देख सकते हैं। इसके अलावा आप भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जम्मू-कश्मीर मतगणना से जुड़ी हर जानकारी देख सकते हैं।

Jammu Kashmir Chunav Result 2024 Date Time

Where to watch Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम कहां देखें?

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम देखने के लिए वनइंडिया की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाएं, लिंक नीचे दिए गए हैं,

https://hindi.oneindia.com/

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम देखने के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं, लिंक नीचे दिए गए हैं,

https://www.eci.gov.in/

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 कब हुए थे?

जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे, पहला चरण 18 सितम्बर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को। चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आएंगे।

Constituencies voting in Phase 1: पहले चरण में किन-किन सीटों पर वोटिंग हुई थी?

पहले चरण का चुनाव पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम में हुआ। इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में हुए थे।

Jammu Kashmir election 1st phase Key candidates: जम्मू-कश्मीर पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार?

  • इल्तिजा मुफ्ती (पीडीपी) बिजबेहारा-श्रीगुफवारा सीट
  • वहीद पारा (पीडीपी) - पुलवामा सीट
  • मोहम्मद यूसुफ तारिगामी (सीपीआईएम) -कुलगाम सीट
  • खालिद नजीब सुहरवाडी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) - डोडा सीट
  • शगुन परिहार (भाजपा) किश्तवाड़ सीट
  • विकार रसूल वानी (कांग्रेस) -बनिहाल सीट

Constituencies voting in Phase 2: दूसरे चरण में किन-किन सीटों पर वोटिंग हुई थी?

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का चुनाव 26 निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ, जिसमें 3,500 मतदान केंद्रों पर 13,000 से अधिक मतदान कर्मी तैनात किए गए। ये मतदान केंद्र छह जिलों राजौरी, पुंछ और रियासी, श्रीनगर, गंदेरबल और बडगाम में थे।

ये 26 निर्वाचन क्षेत्र हैं, कंगन (एसटी), गंदेरबल, हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नपोरा, जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, चदूरा, गुलाबगढ़ (एसटी), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी (एसटी), बुधल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), सुरनकोट (एसटी), पुंछ हवेली और मेंढर (एसटी)।

Jammu Kashmir election 2st phase Key candidates: जम्मू-कश्मीर दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार?

  • उमर अब्दुल्ला ( नेशनल कॉन्फ्रेंस )- बडगाम सीट और गंदेरबल सीट
  • रविंदर रैना (भाजपा) -नौशेरा विधानसभा सीट
  • तारिक हामिद (कांग्रेस)- कर्रा सेंट्रल-शाल्टेंग सीट

Constituencies voting in Phase 3: तीसरे चरण में किन-किन सीटों पर वोटिंग हुई थी?

तीसरे चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, जिनमें से 24 जम्मू क्षेत्र में और 16 कश्मीर घाटी में स्थित हैं। जम्मू संभाग, जम्मू जिले में बिश्नाह-एससी, सुचेतगढ़-एससी, आरएस पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, अखनूर-एससी और छंब शामिल हैं। कठुआ जिले में छह सीटें हैं, जिनके नाम हैं बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ-एससी और हीरानगर।

उधमपुर जिले में चार निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेन्नी और रामनगर-एससी शामिल हैं, जबकि सांबा जिले में तीन सीटें हैं: रामगढ़-एससी, सांबा और विजयपुर।

कश्मीर में संभाग, कुपवाड़ा जिले में 16 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जो "करनाह, त्रेघम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा और लंगेट" हैं। बारामूला जिले में सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी और पट्टन शामिल हैं, जबकि बांदीपोरा जिले में सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज (एसटी) सीट शामिल हैं।

Jammu Kashmir election 3rd phase Key candidates: जम्मू-कश्मीर तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार?

  • रमन भल्ला-आरएस पुरा सीट
  • उस्मान माजिद-बांदीपुरा सीट
  • नजीर अहमद खान-गुरेज सीट
  • ताज मोहिउद्दीन-उरी सीट
  • बशारत बुखारी -वागूरा-क्रीरी सीट
  • इमरान अंसारी-पट्टन सीट
  • गुलाम हसन मीर-गुलमर्ग सीट,
  • चौधरी लाल सिंह-बसोहली सीट
  • राजीव जसरोटिया-जसरोटा सीट
  • मनोहर लाल शर्मा-बिलावर सीट
  • शाम लाल शर्मा और अजय कुमार सधोत्रा ​-जम्मू उत्तर,
  • मूला राम-मढ़
  • चंदर प्रकाश गंगा-मंजीत सिंह-विजापुर

Jammu Kashmir Chunav Major Parties 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के अहम पार्टी

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) अन्य प्रमुख दावेदार हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के अहम नेता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता पिछले कई हफ्तों से जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं, जिससे इस चुनाव की अहमियत का पता चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+