J&K Election: कांग्रेस Manifesto में किसानों को हर महीने 4,000 रुपए देने का वादा, युवाओं, महिलाओं को क्या?

Jammu Kashmir Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने अन्य राज्यों की तरह ही गारंटियों का वादा किया है। इनमें भूमिहीन किसानों को हर महीने 4,000 रुपए देने का वादा भी शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर अल्पसंख्यक आयोग बनाने की भी घोषणा की है।

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पार्टी नेता पवन खेड़ा ने श्रीनगर में जारी किया है। इसमें पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर अल्पसंख्यक आयोग बनाने की गारंटी दी है। इसके साथ ही पार्टी ने किसानों के लिए और सारी कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

congress manifesto

10 साल से गारंटियां लागू करने का ट्रैक रिकॉर्ड- पवन खेड़ा
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'अगर पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जहां भी हमने सरकारें बनाई हैं, हमने अपनी गारंटियां लागू की हैं।'

उन्होंने कहा, 'लोगों का हममें भरोसा है....हम अपने घोषणापत्र में लोगों के सामने अपना पूरा एजेंडा रख दिया है....जम्मू और कश्मीर के लोगों ने अपना मन बना लिया है। उन्होंने फैसला कर लिया है कि अगर बीजेपी को हराना है, तब सिर्फ इंडिया अलायंस की पार्टियों को वोट देना है......'

सेब के लिए 72 रुपए प्रति किलो एमएसपी का वादा
इस मेनिफेस्टो में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में सेब के लिए 72 रुपए प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा किया है; और साथ ही जम्मू कश्मीर में सभी फसलों के 100% बीमा करने का भी वादा किया है।

भूमिहीन किसानों को 4,000 रुपए महीने की सहायता- कांग्रेस
खेड़ा ने कहा है, 'अगर जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस सत्ता में आती है तो भूमिहीन किसानों को 4,000 रुपए मासिक सहायता मिलेगी।'

कांग्रेस के पूरे घोषणापत्र को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए

सरकार बनने के एक महीने के भीतर 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी-कांग्रेस
यही नहीं, पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का भी वादा किया है। इसके अलावा सरकार बनाने के 30 दिनों के अंदर 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का भी आश्वासन दिया गया है।

मुफ्त राशन भी 5 किलो की जगह 11 किलो देने का वादा

पार्टी ने मुफ्त राशन की सुविधा भी अभी के 5 किलो से बढ़ाकर प्रति व्यक्ति 11 किलो करने की बात कही है।

महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए देने का वादा
इसी तरह से कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भी गरीब परिवारों के हर घर की मुख्य महिला सदस्य के खातों में महिला सम्मान योजना के तहत 3,000 रुपए हर महीने ट्रांसफर करने का भी वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+