Jammu Kashmir Bye-Election Results: जम्मू-कश्मीर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, इस सीट पर BJP का कब्जा
Jammu Kashmir Bye-Election Results: जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों, नगरोटा (Nagrota) और बडगाम (Budgam) के उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। निर्णायक रुझानों के बीच नगरोटा सीट पर BJP की उम्मीदवार देवयानी राणा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 24,000 से अधिक वोटों के विशाल अंतर से हरा दिया है।
यह सीट भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई थी। दूसरी ओर, बडगाम सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को बड़ा झटका लगा है, जहाँ आगा सैयद मुंतजिर ने 4478 वोट पाकर जीत दर्ज की है, जबकि NC के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। दोनों सीटों पर मतदाताओं ने उत्साह दिखाया, नगरोटा में 73,000 से अधिक और बडगाम में 63,000 से अधिक वोट पड़े।

Budgam Bye-Election Results- PDP उम्मीदवार की हुई जीत
जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार आगा सैयद मुन्ताज़िर मेहदी को 21,576 वोट मिले, जबकि जम्मू एवं कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी को 17,098 वोट प्राप्त हुए। इन आँकड़ों के अनुसार, महमूद अल-मोसावी को मेहदी से 4,478 वोट कम मिले, इसलिए वे 4,478 वोटों से चुनाव हार गए। दूसरी ओर, मुन्ताज़िर मेहदी ने इसी अंतर से जीत दर्ज की। यह परिणाम बडगाम विधानसभा उपचुनाव में पीडीपी के लिए महत्वपूर्ण जीत साबित हुआ।
ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: शुरुआती रुझानों के बाद तेजस्वी का जोश हाई! बोले-ये जनता की जीत है
महत्वपूर्ण जानकारी और मतगणना व्यवस्था
दोनों विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। नगरोटा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे। बडगाम में 17 और नगरोटा में 10 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार, मतपेटियों और ईवीएम की कड़ी सुरक्षा के साथ वोटों की गिनती की जा रही है। दोनों सीटों पर मतदाताओं की उच्च भागीदारी दर्ज की गई।
ये भी पढे़ं: Bihar Election Result 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बनाई बढ़त, इतने सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications