J&K Encounter: बारामूला में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, अनंतनाग में आज भी ऑपरेशन जारी
Jammu and Kashmir Encounter: जम्मू और कश्मीर में सेना और पुलिस पिछले कुछ दिनों से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार की सुबह जानकारी दी है कि बारामूला (Baramulla) जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकी मारे गए हैं।
भारतीय सेना ने बारामूला एनकाउंटर पर कहा कि 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की और सतर्क सैनिकों ने नाकाम कर दिया। 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

अनंतनाग में भी सर्च ऑपरेशन जारी, आज है चौथा दिन
Recommended Video
इसके अलावा अनंतनाग (Anantnag) में आज चौथे दिन भी तलाशी अभियान जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि अनंतनाग के कोकरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
अनंतनाग जिले में पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में लश्कर केआतंकवादी छिपे हुए हैं। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ का आज चौथा दिन है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक तरफ जंगलों और पहाड़ी और दूसरी तरफ गहरी खाई होने की वजह से फंसे हुए हैं।
कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों की तलाश के लिए मंगलवार रात सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान गोलीबारी से शुरू हो गई थी। इस मुठभेड़ एक सैनिक लापता हो गया था और तीन अधिकारी उस समय कार्रवाई में मारे गए थे। अनंतनाग में अब तक कुल चार जवान शहीद हो गए हैं।
सेना के लिए क्यों चुनौती बनी है गुफा में छिपे आतंकियों को पकड़ना...?
एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक, छिपे आतंकवादी स्थानीय इलाके से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं, जहां तक केवल एक तरफ गहरी खाई वाले संकीर्ण रास्ते से ही पहुंचा जा सकता है। बुधवार को अधिकारियों ने गुफा के पास जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल किया था, लेकिन छिपने की कोई जगह नहीं होने के कारण वे गोलीबारी की चपेट में आ गए थे।
सेना द्वारा पहाड़ी को घेरने के बाद से गतिरोध जारी है। सूत्रों ने कहा कि वे रॉकेट लॉन्डर्स का उपयोग कर रहे हैं और इजराइल से खरीदे गए हेरॉन ड्रोन का उपयोग करके विस्फोटक गिरा रहे हैं, लेकिन चुनौतीपूर्ण इलाके में ये ऑपरेशन करना सेना के लिए चुनौती भरी है।












Click it and Unblock the Notifications