Jammu-Kashmir Chunav: कब होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने किया बड़ा खुलासा
Jammu-Kashmir Chunav: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बडा ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी आंतरिक या बाहरी ताकतों को चुनाव को पटरी से नहीं उतारने देंगे। जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक दल जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए मजबूती से खड़े हैं।
आगे कहा कि हम विनाशकारी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे और आप सभी जब भी चुनाव घोषित होंगे, जोश, उत्साह और आशा के साथ भाग लेंगे। सभी दलों ने जम्मू और कश्मीर में शांतिपूर्ण और अच्छे संसदीय चुनावों के लिए लोगों और चुनाव आयोग की एकमत से प्रशंसा की।

चुनाव आयोग का तीन सदस्यीय पैनल चुनाव कराने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर में है। अपने दौरे के दूसरे दिन, चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लो और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी आरआर स्वैन के साथ चर्चा की।
चुनाव आयोग की टीम का जम्मू-कश्मीर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस बात से इनकार किया कि आतंकी खतरे के कारण केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में कोई चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications