'हमें न्याय का है इंतजार', अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले से पहले कश्मीर के नेता क्या बोले?
जम्मू-कश्मीर के लिए 11 दिसंबर यानी सोमवार का दिन बेहद खास होने वाला है। राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। इसको लेकर रविवार को सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
अनुच्छेद 370 पर कल आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कश्मीर के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कल जब फैसला आएगा, तो हमें पता चल जाएगा कि क्या यह कश्मीरियों के हित में है या उनके हित के खिलाफ है। हम 4 साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की है। हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

अनुच्छेद 370 पर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन ने कहा कि हमें अदालत से सारी उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि हम अदालत में जाने वाले पहले याचिकाकर्ता थे। हमें अब भी अदालत पर भरोसा है और उम्मीद है कि फैसला जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में आएगा।
वहीं, धारा 370 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 2019 में जब हम सुप्रीम कोर्ट गए थे, तो न्याय की उम्मीद लेकर गए थे, आज भी हमारी भावनाएं वैसी ही हैं। हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल , जज अपना फैसला सुनाएंगे, हमें न्याय की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications