जम्मू कश्मीर: घुसपैठ रोकने की कोशिश में एक और जवान ने दी आहुति, लांस नायक सुभाष कुमार शहीद
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार घुसपैठ रोकने के लिए सैन्य और सुरक्षा बलों के अभियान में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक महीने के भीतर आतंकी हमलों के चलते नियंत्रण रेखा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बीच घुसपैठ की साजिश नाकाम करने के लिए जारी अभियान का हिस्सा बने लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हो गए।
नियंत्रण रेखा (LOC) के पास जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार तड़के आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। आतंकियों के साथ मुठभेड़ का अपडेट देते हुए 'व्हाइट नाइट कोर' ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। भारी गोलीबारी के दौरान एक वीर जवान घायल हो गया।"

ऑपरेशन में ये घायल जवान लांस नायक सुभाष कुमार थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगलवार को वे शहीद हो गए।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सैनिकों ने पुंछ में कृष्णाघाटी के बट्टल अग्रिम क्षेत्र में आतंकवादियों के समूह की गतिविधियों का पता चला। उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि लांस नायक सुभाष कुमार भीषण मुठभेड़ में घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को भी नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications