JK: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर, 24 अप्रैल: पुलवामा के पाहू इलाके में रविवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: CISF के जवानों की Bus पर हमला, 2 जवान शहीद, 5 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Jammu and Kashmir An encounter has started in Pahoo area of Pulwama

    इससे पहले आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पुलवामा में जारी मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया था, इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी फंसे हुए हैं। एनकाउंटर अभी भी जारी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों मारे गए आतंकी लश्कर ए तौएबा के बताए जा रहे हैं।

    इससे पहले शनिवार की शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी दहशतगर्द समेत दो को मार गिराया है। तीन दिनों में घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों का काम तमाम कर किया। मौके से दो एके-47, सात मैग्जीन, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो एके राइफल, सात एके मैगजीन और नौ ग्रेनेड समेत हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

    आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।इससे पहले 21 अप्रैल को बारामुला जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर सरगना यूसुफ कांटरू समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। कांटरू पर कई हमले और नागरिकों की हत्या का मुकदमा दर्ज था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+