जम्मू कश्मीर में शहीद जवानों के नाम पर रखे जाएंगे सड़कों और स्कूलों के नाम, प्रशासन ने बनाई 108 नामों की लिस्ट

श्रीनगर, अक्टूबर 29। जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने अब स्कूल, सड़क और इमारतों का नाम उन शहीद जवानों के नाम पर रखने का ऐलान किया है, जो आतंकवाद से लड़ते हुए घाटी में शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 108 शहीद जवानों के नाम की एक लिस्ट बनाई गई है। ये सभी जवान आतंकवाद से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे और इन्हें वीरता पुरस्कार मिला हुआ है।

Jammu Kashmir

लिस्ट में साहित्यकार और आर्टिस्ट के नाम भी शामिल

जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में ज्यादातर नाम उन शहीद स्टेट पुलिस और सेना के जवानों के हैं, जो जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद के बाद से आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए हैं। सुरक्षाबलों के अलावा इस सूची में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाले शीर्ष शिक्षाविदों और कलाकारों के नाम शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने ये फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद बाद लिया।

आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि ये फैसला भारत सरकार के "आजादी का अमृत महोत्सव" को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ये फैसला प्रशासन ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लिया है।

लिस्ट में शामिल कुछ बड़े नाम

Recommended Video

      IND vs PAK T20: Mehbooba Mufti ने गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों की रिहाई की मांग की | वनइंडिया हिंदी

      - आपको बता दें कि प्रशासन ने जिन 108 नामों की लिस्ट बनाई है, उसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अकबर का नाम शामिल हैं, जिन्होंने 2014 में उरी के मोहरा में एक आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में जान गंवा दी थी। इस हमले में कई सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गए थे।

      - इसके अलावा इस लिस्ट में 2009 में कुपवाड़ा में घुसपैठियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में मारे गए शब्बीर अहमद मलिक भी शामिल हैं।

      - लिस्ट में जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री डिवीजन के नायब सूबेदार चुन्नी लाल भी शामिल हैं, जो 24 जून, 2007 को कुपवाड़ा जिले में एक एनकाउंटर के दौरान शहीद हो गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+