Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir: 2023 में 72 आतंकियों का सफाया, आतंकी घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों में आतंकी घटनाओं का ग्राफ घटा है। दरअसल, इस बीच सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने काफी सख्ती दिखाई। पिछले साल घाटी में हुई कुछ छिटपुट घटनाओं और विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा बलों ने आतंकी गतिविधियों पर नियंत्रण के के लिए कई आतंकी संगठनों के सक्रिय सदस्यों और उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वर्ष 2023 में कुल 72 आतंकी मारे गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मारे गए आतंकियों में 22 स्थानीय हैं, जबकि 50 आतंकी विदेशी हैं।

वर्ष 2023 में सुरक्षा बलों के सर्च अभियान, मुठभेड़ दौरान मारे गए आतंकियों को लेकर सीआरपीएफ आंकड़े जारी किए हैं। सीआरपीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 2023 में जम्मू-कश्मीर में 22 स्थानीय आतंकवादियों और 50 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 72 आतंकवादियों को मार गिराया गया। 2022 में, निष्प्रभावी आतंकवादियों की संख्या 187 रही, जिनमें 130 स्थानीय आतंकवादी और 57 विदेशी आतंकवादी शामिल थे।

Jammu Kashmir 72 terrorists eliminated in 2023

जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस के मुताबिक ये आंकड़ा 4 और अधिक है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने कहा है कि 2023 में जम्मू कश्मीर में 55 विदेशियों सहित 76 आतंकवादी मारे गए हैं। एक मीडिया कॉन्फ्रेंस डीजीपी ने कहा, "2023 तक 42 ऑपरेशनों में 55 विदेशी आतंकवादियों सहित 76 आतंकवादी मारे गए। साथ ही, आतंकवादियों के लिए काम करने वाले 291 ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) को गिरफ्तार किया गया, जबकि 89 आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+