जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में तीन आतंकी घटनाएं, एक नागरिक की मौत, 1 घायल

श्रीनगर, अक्टूबर 02: श्रीनगर के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों द्वारा नागरिकों के उपर फायरिंग की खबरें सामने आई रही है। शनिवार को श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। हमले में घायल नागरिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शाम होते बटमालू इलाके में एक बार फिर से सिविलियन को निशाना बनाया।

Jammu and Kashmir: Terrorists fired upon a civilian one dead one injured

पुलिस ने कहा कि शनिवार को यहां आतंकवादियों ने एक नागरिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे आतंकवादियों ने कर्ण नगर में चट्टाबल श्रीनगर निवासी माजिद अहमद पर गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अहमद को पास के एसएमएचएस अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

चट्टाबल निवासी नागरिक की हत्या के कुछ ही देर बाद आतंकियों ने बटमालू इलाके की एसडी कॉलोनी में हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक की पहचान शफी डार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इससे पहले आज अनंतनाग में बरघशेखा भवानी के मंदिर पर हमला किया। इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। बरघशेखा भवानी का मंदिर कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में मट्टन पहाड़ पर है। कश्मीरी पंडितों का यह आस्था का केंद्र है। बरघशिखा मंदिर पर ऐसे समय में हमला किया गया है जब सरकार घाटी में पंडितों की वापसी की कोशिश में जुटी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि मट्टन पहाड़ पर बरघशेखा भवानी मंदिर को कुछ उपद्रवियों ने अपवित्र किया है। केस दर्ज किया गया है और जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+