जम्मू कश्मीर के सोपोर में नगरपालिका दफ्तर पर आतंकी हमला, पार्षद और पुलिसकर्मी की मौत
बारामुला। जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकी हमला हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। बारामुला जिले के सोपोर में नगरपालिका के दफ्तर पर सोमवार को बंदूकधारियों ने अचानक हमला बोला और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पार्षद और एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है। एक पार्षद फायरिंग में घायल हैं, जिनको अस्पताल ले जाया गया है। कई और लोगों को भी चोटें आई हैं। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। हमला के दौरान जवाब ना देने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Recommended Video
सोपोर में जिस वक्त नगरपालिका दफ्तर पर आतंकियों का हमला हुआ, उस समय यहां पार्षदों की बैठक चल रही थी। आईजी कश्मीर, विजय कुमार ने बताया है कि हमले में पुलिसकर्मी शफकत अहमद और पार्षद रियाज अहमद की मौत हो गई है। एक और पार्षद शम्सुद्दीन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कॉन्फ्रेंस (एजेकेपीसी) चेयपर्सन शफीक मीर ने घटना को लेकर कहा है कि केंद्र चुने हुए लोगों की सुरक्षा करने में नाकामयाब हो रहा है। केंद्र को सुरक्षा को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक, सोपोर इलाके में लोन बिल्डिंग में काउंसलरों की ये बैठक चल रही थी। जहां हमला करने के बाद आतंकवादी फरार हो गए। विजय कुमार ने बताया है कि इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और आंतकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
शोपियां में आतंकियों से लौहा लेते हुए शहीद हुआ बागपत का लाल पिंकू कुमार, परिवार में मचा कोहराम












Click it and Unblock the Notifications