जम्मू-कश्मीर:घर में मृत पाए गए डीजी जेल एचएल लोहिया, हत्या की आशंका

श्रीनगर, 04 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एचएल लोहिया (DG Jail HL Lohia) अपने घर में मृत पाए गए हैं, इस घटना में पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार एचएल लोहिया का घर जम्मू में था। उनकी मौत की खबर के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित सभी एंगल से अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

DG Jail HL Lohia

पुलिस को डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया का शव उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं इस केस की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की कई टीमें तफ्तीश में जुटी गई हैं। फिलहाल उनके नौकर पर पुलिस ने मर्डर का संदेह जताया है।

घटना के बाद पुलिस की टीम उनके आवास से सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। खबरों की मानें तो जल्द जम्मू-कश्मीर पुलिस इस केस में अपना आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करेंगी। प्रथम दृष्टया उनकी हत्या की आशंका जाहिर की गई है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस के मुताबिक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के अपने जम्मू-कश्मीर यात्रा पर सोमवार शाम को पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+