कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के साथ है जनमन, जम्मू-कश्मीर PCC चीफ हमीद कर्रा का दावा
Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की इकाई के अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर बयानी हमला बोला। तारीक हमीद कर्रा ने कहा कि उत्तर कश्मीर भारतीय जनता पार्टी की 'प्रयोगात्मक नीतियों' की रणभूमि करार है। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों से विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण में सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह किया।
तारीक हमीद कर्रा ने भाजपा पर 'प्रयोगात्मक नीतियों' से विभाजन और अस्थिरता का खतरा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि उत्तरी कश्मीर इन विभाजनकारी ताकतों और मौजूदा सरकार द्वारा किए गए विकास के भ्रामक दावों के खिलाफ एकजुट हो, जिसने क्षेत्र की प्रगति में बाधा ही डाली है।"

कर्रा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये अगली सदी के लिए जम्मू-कश्मीर के भविष्य को आकार देंगे।उन्होंने कहा, "पूरा क्षेत्र नेतृत्व के लिए उत्तरी कश्मीर की ओर देख रहा है। कर्रा ने जिला विकास परिषद, ब्लॉक विकास परिषद और लोकसभा सहित पिछले चुनावों के दौरान क्षेत्र में प्रत्यक्ष समर्थन हासिल करने के भाजपा के असफल प्रयासों का जिक्र किया।
उन्होंने मतदाताओं को कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन जम्मू-कश्मीर के भविष्य का रक्षक साबित होगा। कर्रा ने जोर देकर कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपना मन बना लिया है और उन्होंने पिछले चरणों में गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। अब उत्तर कश्मीर के लिए जरूरी हो गया है कि वे अपना जनादेश दें और विभाजनकारी राजनीति करने वालों को दरकिनार करें।"
ज्ञात हो कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण एक अक्टूबर को संपन्न होगा। इस दिन 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और इन 16 में से पांच सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़े भारत में हिंसा भड़काई, तो भुगतना पड़ेगा गंभीर परिणाम, योगी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications