जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो की मौत, कई यात्री घायल, Video
Jammu Kashmir Bus Landslide: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक बस आ गई, जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई। एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने कहा कि डोडा जिला में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि थाथरी-गंदोह मार्ग पर भंगरू गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में बस आ गई।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए तीन यात्रियों को गंदोह अस्पताल ले जाया गया। जहां कहारा के अमीर सोहेल और चांगा-भालेसा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कुंतवाड़ा गांव के शाहिद हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पोशाना नदी के तेज बहाव में भारतीय सेना के दो जवान बह गए। दोनों जवानों का पता लगाने के लिए सेना की टीम राहत और बचाव अभियान चला रही है। पुंछ में तैनात सैन्य अधिकारी नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों को सुरक्षित बचाने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे से गुजर रहीं गाडियों के बीच पहाड़ का एक हिस्सा अचानक टूट गया और हाईवे पर भरभराकर गिरने लगा। इस दौरान नेशनल हाइवे पर चल रही गाड़ियां बाल-बाल बच गईं। कार चालकों की किस्मत अच्छी थी कि मलबे के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर कार पर नहीं गिरे। अगर ये पत्थर कारों पर गिरे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है वो काफी खौफनाक है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: दो Army personnel पोशना नदी के तेज बहाव में बहे, तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications