J&K: राजौरी में आतंकवादियों द्वारा फायरिंग में दो लोगों की मौत, स्थानीय लोगों ने हाईवे किया जाम

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: राजौरी (Rajouri) में सैन्य अस्पताल के पास आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस गोलाबारी मारे गए दोनों लोग स्थानीय नागरिक हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है और लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे जाम कर दिया है। तो वहीं, इस घटना के बाद पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

भारतीय सेना की ओर से इस घटना के बारे में एक बयान जारी किया गया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स (White Knight Corps) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया, 'सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा तड़के की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं।'

वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+