Kashmir: कुलगाम में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

Kashmir में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो आतंकियों की मदद करते थे।

Jaish

कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली, जहां कुलगाम में एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ। जिसके तहत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद हुआ। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ करके उनके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक कुलगाम पुलिस और 9 राष्ट्रीय राइफल्स ने कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसके तहत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो इलाके में सक्रिय आतंकियों की मदद करते थे। उनके पास से 4 UBGL गोले, 446 M4 राउंड, 30 AK-47 राउंड, 2 मोर्टार शेल और कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। ये सभी लोग आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे।

SIA ने कई जगहों पर मारे छापे
वहीं दूसरी ओर राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकी फंडिंग मामले में शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने कुपवाड़ा जिले के हायहामा, क्रालपोरा, मिरनाग, लोलाब और सुलकूट में कई ठिकानों की तलाशी ली। कुछ आतंकियों के परिजनों और रिश्तेदारों के फोन जब्त किए गए हैं। SIA को शक था कि घाटी में आतंकियों के कुछ रिश्तेदार उनकी मदद कर रहे, ऐसे में कोर्ट से तलाशी के लिए वारंट लेकर ये कार्रवाई की गई। जल्द ही अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है।

पहली बार परफ्यूम IED बरामद
वहीं दूसरी ओर घाटी में आतंकियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम की गई है। जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह के मुताबिक नरवाल में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से परफ्यूम IED बरामद हुआ। अगर कोई उस परफ्यूम को खोलने की कोशिश करता, तो बड़ा धमाका हो जाता। ये पहली बार है, जब घाटी में इस तरह का बम बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+