'मुसलमानों के पास पावर तो है, लेकिन एकता नहीं', इजरायल-हमास जंग के बीच फारूक अब्दुल्ला का बयान

Farooq Abdullah On Israel-Hamas War: एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के आर्टिकल 370 पर फैसले से हताश होकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जहन्नुम में जाए कश्मीर। वही ंअब उन्होंने मुसलमानों में पावर और एकता की बात कही है।

दरअसल, हमास और इजरायल के बीच चल रही खूनी जंग को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। युद्ध में अब तक 17 हजार से ज्यादा फिलिस्तनियों को मौत हो चुकी है, जिस पर अब फारूक अब्दुल्ला का बयान आया है।

farooq abdullah News

दरअसल,7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल का लगातार गाजा एरिया में हमला जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने चल रही जंग पर एक बार फिर बयान दिया है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुसलमानों के पास पावर तो है, लेकिन एकता नहीं है।उन्होंने कहा कि जमाना बदल रहा है, लेकिन मुसीबत यह है कि हम समझ नहीं रहे कि इसका जिम्मेदार कौन है? इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रही खूनी जंग बंद नहीं होने का नाम नहीं ले रही है।

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुद वहां गए, लेकिन इसके बावजूद युद्ध नहीं रूक रही। मुझे अमेरिका पर नहीं, बल्कि मुसलमान देशों पर अफसोस है। क्योंकि मुस्लिम मुल्क एक नहीं हैं।'

हमारे पास ताकत है, लेकिन एकता नहीं'

उन्होंने ने कहा कि हमारे (मुस्लिम देशों) पास ताकत तो है, लेकिन एकता नहीं है। हम एक हो जाएं तो सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जरा हमारे देश को देखो। महात्मा गांधी ने कहा था कि हम पीड़ित पक्ष के साथ खड़े रहेंगे। लेकिन आज स्थिति क्या है? क्या हम सचमुच उनके साथ हैं? मैं कश्मीर से आता हूं, जो मुस्लिम बहुल इलाका है। उन्होंने आगे कहा कि हम फिलिस्तीन के पक्ष में प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+