जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की LoC में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पुंछ के बट्टाल सेक्टर फायरिंग में एक जवान घायल
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियोंं के सफाए के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल और पुलिस आतंकियों की सूचना पर ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच पुंछ में एलओसी के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) अल सुबह आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नकाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें एक जवान घायल हो गया। सेना की ओर बताया गया कि एलओसी पर कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे विफल कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुंछ के कृष्ण घाटी बेल्ट से कुछ आतंकी बट्टाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना के जवानों को आतंकियों के हलचल की सूचना मिल गई थी। सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें फायरिंग करके रोका।
फायरिंग को लेकर व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि जम्मू के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया है।
यह गोलीबारी सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में हुई। बट्टल सेक्टर में ऑपरेशन जारी है।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, "सतर्क सैनिकों ने सुबह 3.00 बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी करके घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारी गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल हो गया है। ऑपरेशन जारी है।"
इससे पहले व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि आतंकवादियों ने राजौरी के गुंडा गांव में सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी के दौरान ग्राम विकास समिति (वीडीसी) पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications