VIDEO: बर्फीले तूफान में फंसे बकरवालों के लिए देवदूत बने सेना के जवान, सुरक्षित किया रेस्क्यू
नई दिल्ली, 23 जून: जम्मू-कश्मीर में मौसम पिछले कुछ दिनों से बदल गया है। जिस वजह से मैदानी इलाकों में बारिश हो रही, जबकि कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इस बीच बकरवालों का ग्रुप बर्फीले तूफान में फंस गया था। जिसमें कई बच्चे शामिल थे। उनके लिए भारतीय सेना के जवान देवदूत बनकर पहुंचे और सबको सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक घाटी में बेमौसम बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से छुट दर्रे के पास बकरवालों का एक ग्रुप फंसा हुआ था, जिसमें चार छोटे बच्चे और तीन वयस्क शामिल थे। वहां पर बालटाल सेना इकाई के जवान गश्त करते हुए पहुंचे। ऊंचाई वाले इलाके में इतने लोगों को देख वो हैरान रह गए। इसके बाद सभी की तलाशी ली गई और उनके बारे में पूछा गया। बकरवालों ने बताया कि वो नगरोटा से आए हैं और हाल ही में वो नियंत्रण रेखा के पास पहुंचे।
उस ग्रुप के साथ कई जानवर थे, जो तूफान की चपेट में आने की वजह से मर गए थे। उनके शव भी वहां पर पड़े थे। जांच के बाद जवानों ने पाया कि ग्रुप के दो बच्चों को तेज बुखार था, जिस पर उनको एक बड़े सदस्य के साथ सेना के शिविर में ले जाने का फैसला लिया गया। जवानों ने बच्चों को अपने कंधे पर लादा और बर्फबारी के बीच शिविर के लिए निकल गए।
भारतीय सेना के मुताबिक उस ग्रुप के साथ काफी जानवर थे, जिनको बर्फबारी में नीचे लाना संभव नहीं था। इस वजह से दो बुजुर्गों ने जानवरों की देखभाल के लिए वहीं पर रुकने का फैसला किया। उनके पास खाना नहीं था, ऐसे में जवानों ने उन्हें खाने और पहनने के लिए कुछ कपड़े दिए। दोनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बर्फबारी खत्म होने के बाद दोनों बुजुर्गों को भी जानवरों के साथ शिविर के पास लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications