कुपवाड़ा में सेना का 'ऑपरेशन गूगलधर', दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सेना की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया है कि ऑपरेशन गूगलधर में दो आतंकियों को आज सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। आतंकियों पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सेना ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली, जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना ने कहा कि 4 अक्तूबर 2024 को घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के गूगलधर में साझा ऑपरेशन शुरू किया।
सचेत सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही आतंकियों को बाहर आने को कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications