J&K News: भारतीय सेना ने नाकाम की उरी में LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश, ऑपरेशन जारी
Jammu-Kashmir News: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। यह जानकारी रविवार को भारतीय सेना ने दी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में सेना ने कहा कि एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर शनिवार को एलओसी पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।
सेना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों से मुठभेड हुई। गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन के दौरान 6 पिस्तौल और 4 हथगोले सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। ऑपरेशन जारी है और आतंकियों की तलाश जारी है

गौरतलब है कि यह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और कोशिश है, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। शनिवार को, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि जब केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है, पाकिस्तान आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सफल नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications