LoC: तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने ढेर किया आतंकी
सुरक्षा बलों ने एलओसी पर तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सेना को उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

Action of the Indian Army in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने 200 से ज्यादा एके राइफल के राउंड, तीन मैगजीन, दो चाइनीज टाइप के ग्रेनेड और दवाइयां, खाने का सामान बरामद किया है।
भारतीय सेना ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तंगधार में में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी का सफाया कर दिया गया है। उसके पास से दो एके राइफलें, तीन पिस्तौल और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने तंगधार सेक्टर के आसपास संदिग्ध गतिविधि का पता लगा था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ में एक घुसपैठिया ढेर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications