कश्मीर: अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
श्रीनगर, 02 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार को निधन हो गया। तहरीक ए हुर्रियत के नेता ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन की जानकारी पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए दी। महबूबा ने अपने ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति संवेदना जताई है।
Recommended Video

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में लिखा कि,
मैं गिलानी साहब के निधन की खबर से दुखी हूं। हम ज्यादातर बातों पर सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन मैं उनकी दृढ़ता और उनके विश्वासों के साथ खड़े होने के लिए उनका सम्मान करती हूं। अल्लाह तआला उन्हें जन्नत और उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रदान करें।
जानकारी के मुताबिक उनका बुधवार रात को श्रीनगर के हैदरपोरा स्थित घर पर रात करीब 10.35 बजे पर इंतकाल हुआ। आपको बता दें कि कश्मीरी नेता गिलानी का जन्म 29 सितंबर 1929 को बांडीपूर में हुआ था। वह जम्मू-कश्मीर में एक पाकिस्तान समर्थक कश्मीरी अलगाववादी नेता थे।
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से ताल्लुक रखने वाले गिलानी ने पिछले साल राजनीति और हुर्रियत से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के मुताबिक वो पिछले 2 दशक से कई बीमारियों से ग्रसित चल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications