कश्मीर में गर्मी ने मचाया हाहाकार, श्रीनगर में 5 साल बाद 35 डिग्री पहुंचा तापमान

देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन उत्तर भारत की राज्य अभी भी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। इस बार मैदानी राज्यों को अलावा पहाड़ी राज्यों में भी लोग भारी गर्मी का सामना कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर की राजधानी भी भीषण गर्मी से अछूती नहीं रही। मौमस विभाग के अधिकारी ने बताया कि, श्रीनगर में शुक्रवार को 35 डिग्री अधिकतम तापमान जा पहुंचा।

kashmir-valley-temperature

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 3 जून, 2018 में घाटी में इतनी तेज गर्मी पड़ रही है। वर्ष 2005 में 24 जून को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया था।

अधिकारी के मुताबिक, जून महीने का सर्वकालिक उच्च तापमान 29 जून 1978 को था, जब यह 37.8 डिग्री था। उन्होंने कहा, हमें आज से उच्च तापमान से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में परिवर्तन आने और कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

शनिवार को श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.4, 13.3 और 14.4 डिग्री सेल्सियस था। लद्दाख में कारगिल में 15.8 डिग्री और लेह में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 28.5, कटरा में 25.4, बटोटे में 22.9, बनिहाल में 21.3 और भद्रवाह में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में एक दशक से भी अधिक समय बाद जून में इतना गर्म दिन दर्ज हुआ है। पहलगाम में पिछले दस वर्षों में जून का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 9 जून 2021 को भी यहां का पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने आज कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा रविवार के बाद की जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशक तसद्दुक हुसैन के अनुसार वे स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अगर गर्मी जारी रही, तो वे 1 जुलाई से पहले गर्मी की छुट्टियां कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+