वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड
वैष्णो देवी माता के दरबार में नए साल पर भक्तों की भारी भीड़ दिखने की संभावना है। लगातरा हर दिन माता के दर्शन के लिए भवन पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां हर रोज रिकॉर्ड संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ ने यहां बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तक तोड़ दिया है। दरअसल, इस साल यानी 2023 में अब तक 97 लाख के करीब भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। इससे पहले साल 2012 में एक करोड़ श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

आज साल का अंतिम दिन है और ऐसे में इस साल भी पहली जनवरी तक आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच देश में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। बढ़ते करोना मामलों को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया है कि बिना मास्क के यात्रियों को भवन तक यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही सभी मार्ग यहां तक कि आधार शिविर कटरा में सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं दूसरी ओर माता वैष्णो देवी यात्रा की निगरानी ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी।
#WATCH | Jammu and Kashmir | Devotees arrive at Shri Mata Vaishno Devi in Katra, in large numbers, on the last day of the year 2023. pic.twitter.com/cvpWjSYEd5
— ANI (@ANI) December 31, 2023
श्राइन बोर्ड द्वारा क्या व्यवस्था की गई है?
नए साल पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 31 दिसंबर यान आज श्रद्धालुओं को विशेष यात्रा कार्ड जारी किया जाएगा। 31 दिसंबर को भीड़ पर नियंत्रण बना रहे, इसलिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को विशेष स्टीकर युक्त आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
यह भी देखें: Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2023, रविवार
इसके अलावा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी विशेष कार्ड श्रद्धालुओं को इसलिए दिया जा रहा है ताकि इससे माता के भवन में कितने श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और कितने यात्रा में हैं, इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड को मिलती रहे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। अगर आप नए साल पर माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपको सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।
यह भी देखें: Venus-Pushya conjunction: प्रेम और दांपत्य को मजबूती देता है शुक्र-पुष्य संयोग












Click it and Unblock the Notifications