आर्टिकल 370 को मुद्दा नहीं बना सकते, SC से कह नहीं सकते हैं कि फैसला हमारे पक्ष में दें: गुलाम नबी आजाद
श्रीनगर, 13 सितंबर। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आर्टिकल 370 को मुद्दा नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है कि मैं 77 सीटों को 350 सीटों में बदल सकूं। आजाद ने कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है कि मैं सुप्रीम कोर्ट से कहूं कि वह इस मामले की सुनवाई शुरू करे और फैसला हमारे पक्ष में दे। मैंने कभी भी ऐसा वादा नहीं किया जोकि मेरे हाथ में नहीं है।

कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार घाटी में बड़ी रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि मैं लोगों को गलत वादे करके गुमराह नहीं करूंगा, मैं जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने का वादा नहीं कर सकता हूं। गुलाम नबी आजाद का यह बयान काफी प्रैक्टिकल भी है क्योंकि शायद ही आने वाले समय में भाजपा से इतर किसी दल को दो तिहाई बहुमत मिलने वाला है, ऐसे में आर्टिकल 370 को खत्म कर पाना काफी मुश्किल है। माना जा रहा है कि यह ब़ी वजह है कि गुलाम नबी आजाद ने यह बयान दिया है।
अपने भाषण में गुलाम नबी आजाद ने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे दल आर्टिकल 370 को लेकर लोगों की भावानओं के साथ खेल रहे हैं। जिस तरह से आजाद पर भाजपा का साथी होने का आरोप लगता है उसपर आजाद ने कहा कि हम 10 दिन के भीतर अपनी पार्टी का गठन करेंगे। मुझे चुनाव में चार वोट मिलें या चार लाख वोट मिलें मैं कभी भी किसी को धोखा नहीं दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications