बखौफ होता श्रीनगर का लाल चौक, बनने जा रहा फ्री Wifi जोन, कभी कर्फ्यू और आतंकी हमलों का था साया
Free Wifi Zone In Lal Chowk: आठ वाई-फाई जोन की कनेक्टिविटी और फाइबर नेटवर्क स्थापित करने के लिए एक निगरानी नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

कभी कर्फ्यू और आतंकी हमलों के साए में रहने वाला श्रीनगर का लाल चौक अब पूरी तरह से बेखौफ होता नजर आ रहा है। चाहे रामनवमी में भव्य शोभा यात्रा हो या नेताओं एवं पर्यटक का भारी संख्या में वहां पहुंचना हो। लोग अब यहां पूरी तरह से आजादी महसूस कर रहे हैं। बेखौफ होकर घूमते नजर आ रहे हैं। इनसब के बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है जिसे जानकर यहां के नागरिक बहुत ही अधिक खुश होंगे। News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर का लाल चौक फ्री Wifi जोन बनने जा रहा है। इस सुविधा के होने के बाद पर्यटकों को भी सुविधा होगी। इसके अलावा यहां के स्थानीय लोग आराम से फ्री इंटरनेट यूज कर पाएंगे।
लाल चौक के अलावा इन सात जगहों को भी बनाया जाएगा फ्री Wifi जोन
वाई-फाई जोन बनाने के लिए पहचाने गए आठ अस्थायी स्थानों में लाल चौक के अलावा झेलम नदी पर लकड़ी के मेहराबदार जीरो ब्रिज, चश्मे शाही के तीन प्रसिद्ध उद्यान, निशात गार्डन, शालीमार बाग, झेलम के दोनों किनारों के खंड शामिल हैं। इसके अलावा रिवरफ्रंट, पोलो व्यू और रेजीडेंसी रोड का वीआईपी क्षेत्र भी शामिल हैं। श्रीनगर में इन आठ स्थानों के सर्वेक्षण के लिए कहा गया है।
फ्री वाई-फाई जोन बनाने का उद्देश्य
फ्री वाई-फाई जोन बनाने का उद्देश्य श्रीनगर के क्षेत्रों में नागरिकों और पर्यटकों को बढ़ावा देना। अन्य व्यावसायिक गतिविधियां होने वाले स्थानों पर उच्च गति की इंटरनेट पहुंच प्रदान करना है। सभी उपयोगकर्ताओं को पहले 15 मिनट के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस प्रदान किया जाएगा, इसके बाद अतिरिक्त समय या डेटा खरीदकर इंटरनेट एक्सेस जारी रखने का विकल्प दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications