जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, हादसे में चार यात्रियों की मौत, दो घायल
Jammu Kashmir Vehicle Fall Gorge: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मंगलवार शाम भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांदरबल के जोजिला दर्रे पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन भारी बर्फबारी में एंबुलेंस फंस गई। मौके पर मौजूद भारी संख्या में लोगों ने धक्का देकर एंबुलेंस को पहुंचाया।
सड़कों पर भारी बर्फ जमी हुई है। गाड़ियों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, इससे पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बस करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें अभी तक 36 यात्रियों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, ये बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी, तभी रास्ते में डोडा जिले के अस्सार इलाके में ट्रंगल के पास ड्राईवर ने नियंत्रण खो दिया और बस चेनाब नदी की गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
36 लोगों की मौत के अलावा 19 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्सार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर बिल पर अमित शाह बोले- उन्होंने 1950 में जो गलती की, पीएम मोदी ने उसे ठीक किया












Click it and Unblock the Notifications