Jammu Kashmir: 'अगर बीजेपी डरी हुई है तो चुनाव नहीं होंगे', इलेक्शन की मांग पर उमर अब्दुल्ला

चुनाव कराने की मांग पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर बीजेपी डरी हुई है तो चुनाव नहीं होंगे।

Omar Abdullah

demand for elections in Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव कराने की मांग पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कुलगाम में मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर में चुनाव की मांग पर कहा कि अगर बीजेपी डरी हुई है तो चुनाव नहीं होंगे।

शनिवार को कुलगाम में पूर्व सीएम ने कहा कि अगर बीजेपी डरी हुई है तो चुनाव नहीं होंगे और अगर वे लोगों का सामना करने के लिए तैयार हैं तो चुनाव कराने की संभावनाएं हैं। वहीं पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वे एक धोखाधड़ी कंपनी (Aptech) क्यों लाए? अगर यह ब्लैक लिस्टेड कंपनी थी तो वे इसे पहले क्यों लाए? कंपनियां फ्रॉड हैं, अधिकारी फ्रॉड हैं। यहां ईमानदार लोगों और युवाओं के लिए कोई न्याय नहीं है।

दरअसल, जेकेएसएसबी और एलजी प्रशासन के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन जारी है। जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड कंपनी के जरिए भर्ती परीक्षा करवाने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बता दें कि APTECH कंपनी के कथित तौर पर पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

महबूबा मुफ्ती ने भी साधा निशाना

इससे पहले पेपर लीक मामले पर महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि मैं लोगों विशेषकर युवाओं की कठिनाइयों को समझ सकती हूं। सरकारी नौकरियां पहले ही कम हैं और उनमें भी फर्जीवाड़े हैं। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक करने वाली वही कंपनियां हैं, जिन्हें पहले ब्लैक लिस्टेड किया गया था। राज्य सरकार अभी भी ऐसी कंपनियों को टेंडर देते हैं। ऐसा लगता है कि जानबूझकर ऐसी चीजें की जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+