जम्मू: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी आग, कैश काउंटर जला
जम्मू, 8 जून: जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित स्थित वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में मंगलवार शाम को आग लग गई। जिसमें कैश काउंटर पूरी तरह से जल गया। राहत की बात ये रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग की सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे के भीतर आग को काबू कर लिया गया।
Recommended Video

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आग पर काबू पा लिए जाने की जानकारी दी है। आग लगने की जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, उसमें आज लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित थी। इसके चलते भी जल्दी से आग पर काबू पाने में मदद मिली।
बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास आग लगी और ऊंची लपटे उठने लगीं। सूचना पर दमकल की टीम ने जाकर आग पर काबू पाया। जहां आग लगी है उस जगह से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है।












Click it and Unblock the Notifications