फारूक अब्दुल्ला का तीखा सवाल- क्या भजन गाने से हिंदू बन जाऊंगा ? भारत सांप्रदायिक नहीं...
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35ए हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। पूर्व CM फारुक अब्दुल्ला ने देश की सबसे बड़ी अदालत में जल्द सुनवाई की आशा जताई है। farooq abdullah India is not communal ar
रामबन (जम्मू-कश्मीर), 20 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A से संबंधित मामलों में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इसे सुनेगा... हम न केवल सुप्रीम कोर्ट पर निर्भर हैं बल्कि राजनीतिक लड़ाई भी लड़ रहे हैं, जितने अधिक वोट हम जीतेंगे, उतना ही हम इसे विधानसभा में आगे बढ़ा पाएंगे।'

क्या मैं हिंदू बन जाऊंगा ?
जम्मू-कश्मीर की एक और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भाजपा राज्य में हिंदुत्व के एजेंडे का प्रचार कर रही है। इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पूछा, 'मैं भजन गाता था लेकिन क्या मैं उसके कारण हिंदू बन जाऊंगा ?' जम्मू-कश्मीर के रामबन में फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं यह स्वीकार नहीं करता कि भारत सांप्रदायिक है। देश धर्मनिरपेक्ष रहा है और रहेगा।'
सिस्टम आधुनिक गैजेट्स से लैस नहीं
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमने अपने लोगों को यह देखने के लिए कहा है कि चुनावी फॉर्म कैसे भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के निवासी या दूसरे राज्यों से आकर रह रहे लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं, इस पर ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि किसी का भी नाम दो वोटर लिस्ट में नहीं हो सकता। बकौल फारूक अब्दुल्ला, हम दूसरा वोट तुरंत रद्द कर सकें, इसके लिए सिस्टम आधुनिक गैजेट्स से लैस नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications