'ये वोट नहीं गुस्सा, चुनावी सर्वे पर यकीन नहीं...', Exit Polls 2024 के नतीजों पर ऐसा क्यों बोले कश्मीरी?
Exit Polls Results 2024: सी वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे में सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर उमर अब्दुल्ला का नाम सामने आया है। जम्मू-कश्मीर की 39 फीसदी लोग उन्हें ही सीएम के पद पर देखना चाहती है, वहीं, जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना को 12 फीसदी जनता मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहती है। वहीं महबूबा मुफ्ती को 9 फीसदी तो गुलाम नबी आजाद को 5 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं।
जम्मू कश्मीर में एक दशक बाद चुनाव हो रहे हैं। मतदान के बाद एक्जिट पोल के रिजल्ट्स भी आ चुके हैं, अभी मतगणना बाकी है। ऐसे में सर्वे के नतीजों को लेकर जम्मू कश्मीर के निवासियों और राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ जनों के रिएक्शन सामने आए हैं।

आजतक सी-वोटर सर्वे के मुताबिक नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं। मतलब, एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से यह गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटों से पिछड़ भी सकता है। इस बीच एक्जिट पोल के नतीजों को जम्मू कश्मीर के कई बड़े दिग्गजों ने मानने से इनकार कर दिया और कहा कि नतीजे और भी अलग आएंगे।
एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर जेडीयू अध्यक्ष जीएम शाहीन ने बीजेपी को निशाने पर लिया। हालांकि उन्होंने पोल के नतीजों को हकीकत से परे बताया और कहा, "ये एग्जिट पोल हकीकत से बहुत दूर हैं...स्थानीय मीडिया के बारे में क्या कहा जाए और वे किसे खुश करना चाहते हैं...इस बार जनादेश बहुत अलग होगा समय।"
एग्जिट पोल पर कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का कहना है, "एग्जिट पोल हमेशा कांग्रेस पार्टी को कम सीटें दिखाते हैं। हमें 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और बहुमत की सरकार बनेगी। जनता की वजह से कांग्रेस बनेगी। जम्मू कश्मीर में लोग न्याय और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए वे भाजपा के भ्रष्टाचार और नफरत से थक गए हैं।"
वहीं कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा का कहना है, "एग्जिट पोल के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं और हमें उम्मीद है कि हमें ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे...।"
एग्जिट पोल पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में आएंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है...डबल इंजन सरकार बनेगी।
वहीं किश्तवाड़ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शगुन परिहार ने कहा, "...जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोग बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं, मुझे यकीन है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनाएगी...यह जम्मू-कश्मीर को एक पर्यटन केंद्र में बदल देगा। कई राजनीतिक दलों के कारण आतंकवाद का केंद्र हुआ करता था, भाजपा जम्मू-कश्मीर के हर कोने तक सड़क और पानी की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। भाजपा जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और विकास की सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications