जम्मू कश्मीर के राजौरी में चल रहा एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित दसान जंगल में एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

encounter

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जिले में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना के अधिकारियो ने बताया कि राजौरी के दसाल जंगल में यह एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में एक आतंकी की मौत हो गई है।

सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद सेना ने इलाके को घेरने शुरू कर दिया और सर्च ऑपरेशन शूरू कर दिया। सेना ने आतंकियों के साथ बात करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान आतंकियों ने गोली चला दी और एनकउंटर शुरू हो गया।

सेना की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस इस साझा ऑपरेशन में शामिल है। इंटेलिजेंस इनपुट मिला था, जिसमे दसाल गुरजान में बीती रात संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जब सेना ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने गोली चला दी। जिसका सेना जवाब दे रही है।

सुबह की पहली किरण के साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है।

गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों ने दो लश्कर के आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों को बारामूला जिले से गिरफ्तार किया गया है, इनके पास हथियार और गोलियां बरामद की गई है।

दोनों आतंकियों के पास जब सर्च किया गया तो उनके पास चाइनीज पिस्टल, दो मैग्जीन, 15 पिस्ट राउंट बरामद किया गया है। उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सुहैल गुलजार और वसीम अहमद पाटा के तौर पर हुई है।

जम्मू कश्मीर में इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ इसको लेकर शीर्ष स्तर पर बैठक की और सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।

Recommended Video

    Pok जल्द बनेगा India का हिस्सा ? Yogi Adityanath के बयान से Tension में Pakistan | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि राजौरी में पिछले महीने आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद राजौरील में इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+