जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर
Encounter Jammu Kashmir Police Security Force: जम्मू-कश्मीर के शोपियां से बड़ी खबर सामने आ रही है। शोपियां जिले के अलशीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना डटकर मुकाबला कर रही है। यह मुठभेड़ सोमवार रात शुरू हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। देर रात तक चले एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं एनकाउंटर खत्म होने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि जिन दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया है उनकी पहचान मोरिफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के तौर पर हुई है। दोनों आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकी थे। अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी है। इससे पहले कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। दोनों आतंकियों के शव एनकाउंटर स्थल से बरामद किए गए थे।
वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार शाम आतंकियों ने एक युवक को गोली मार दी थी। घटना के तुरंत बाद इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया गया था। लेकिन आतंकियों का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। अनंतनाग जिले के वात्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल की पहचान वत्रिगाम डायलगाम निवासी बशीर अहमद डार के बेटे साहिल बशीर के रूप में हुई थी।
घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। साथ ही सुरक्षाबलों को भी इसकी जानकारी दी थी
काफी संवेदनशील इलाका है अनंतनाग
आंतकवाद के लिहाज से अनंतनाग काफी संवेदनशील इलाका है। आए दिन वहां पर आतंकी हमले होते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। जिसमें एक कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी शहीद हो गए थे। हालांकि बाद में तीन आतंकी मार गिराए गए। ये ऑपरेशन 5 से ज्यादा दिन चला था।
यह भी पढ़ें- Kulgam Encounter Video: सुरक्षा बलों व कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा












Click it and Unblock the Notifications