Sopore Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , जैश के 2 आतंकी ढेर

नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई।

Representational Image

बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी भी ऑपरशेन जारी है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को सोपोर के बोमिया इलाके में आतंकियों के होने के इनपुट मिले थे। इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार सोपोर के बोमई इलाके में पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से मोर्चे पर तैनात किए गए।

जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी वी कुमार ने बताया कि मारे गए जैश के आतंकवादियों को सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में पहचान की गई। इससे पहले रफी के खिलाफ दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल थे। इनपुट के अनुसार, वे सोपोर में नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उनकी शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक भी घायल हो गया और उसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+