कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान और नागरिक घायल

जम्मू, 5 अगस्त: कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। जिसके तहत शुक्रवार को कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान और एक नागरिक घायल हुए हैं, जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की भी आशंका है।

encounter

जानकारी के मुताबिक कुलगाम के रेडवानी इलाके में शुक्रवार को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया। जवानों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना में एक जवान घायल हुआ है। जिसको अस्पताल पहुंचा गया। वहीं एक नागरिक भी एनकाउंटर के दौरान चपेट में आ गया। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

आतंकी घटनाओं में आ रही कमी
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटने के तीन साल पूरे हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा है कि अब वहां पर आतंकी घटनाएं कम हो गई हैं। पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त 2016 से 4 अगस्त 2019 के बीच में लॉ एंड ऑर्डर की 3686 घटनाएं हुई थीं, लेकिन पिछले तीन साल में 438 ही हुईं। इसके अलावा लॉ एंड ऑर्डर की घटना में 2019 से पहले के तीन साल में 124 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि धारा 370 के बाद ये आंकड़ा शून्य है। इसी तरह पहले तीन साल में 6 जवान शहीद हुए थे, लेकिन 2019 के बाद लॉ एंड ऑर्डर की वजह से किसी जवान की मौत नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+