Jammu & Kashmir election: भाजपा सहयोगी जेडीयू ने घोषणा पत्र में पत्थरबाजों, राजनीतिक कैदियों की रिहाई का वादा

Jammu and Kashmir election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय और यहां के प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अन्‍य राज्‍यों की पार्टियां चुनावी दंगल में कूद चुकी हैं। जिसमें जेडीयू भी शामिल है।

भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले एनडीए की प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें जेडीयू ने पत्थरबाजों और राजनीतिक कैदियों की रिहाई का वादा किया है।

jdu kashmir

जेल में बंद हैं 840 पत्थरबाज

जेडी(यू) जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जीएम शाहीन ने बताया कि कश्‍मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों से 840 पत्थरबाजों की जानकारी है जो वर्तमान में जेल में हैं। इन व्यक्तियों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकाल के दौरान मामला दर्ज किया गया था।

पत्‍तथबाजों को लेकर केंद्र को लिखा पत्र

जेडीयू ने अपने घोषणा पत्र में दावा किया है उनकी पार्टी ने 840 पत्थरबाजों के मामलों की समीक्षा करने और जेलों से उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

पैसे के लिए युवाओं को अरेस्‍ट किया गया

जेडीयू अध्‍यक्ष शाहीन ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में पैसे के लिए युवाओं को गिरफ्तार करने का गठजोड़ था, जिसके कारण उन्होंने गृह मंत्रालय से समीक्षा की मांग की। शाहीन ने कहा "हमने अपने लोगों को उनकी रिहाई का वादा किया है। जेडी(यू) का उद्देश्य इन मुद्दों को संबोधित करके शांति और सुलह को बढ़ावा देना है।

जेडीयू ने पहले चरण के लिए उतारे दो उम्‍मीदवार

चुनाव आयोग द्वारा जम्‍मू कश्‍मीर के लिए घोषित चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 18 सितंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। जेडी यू ने इस पहले चरण के मतदान के लिए अपनी पार्टी के टिकट पर दो उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारा है।

दूसरे चरण में कौन होगा जेडीयू का उम्‍मीदवार

जेडीयू ने दावा किया है कि कई उम्मीदवार जो सिस्टम से असंतुष्ट थे, वो अब 25 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+